Monday, 9 September 2019

ओटीटी ऐप का लोगो लॉन्च



अनूप जलोटा, पापोन और संगीतम चैरिटेबल ट्रस्ट के सौरभ दफ्तरी ने रेहमतें ७ के बारे में मीडिया से बात की


"संगीतम चैरिटेबल ट्रस्ट", जो पिछले छे सालों से संगीत क्षेत्र से जुडे कलाकारों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है, सातवें  रेहमतें म्यूजिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। पदमश्री अनुप जलोटा और पपोन इस शो के बारे में मीडिया से बात करने एक साथ आये। इस वर्ष २0 से अधिक जरूरतमंद और योग्य संगीतकारों को रेहमतें ७  की आय से सहायता मिलेगी। यह संगीतमय कार्यक्रम २५ सितम्बर को किंग सर्कल स्थित षणमुखानंद ऑडिटोरियम में होगा। इस साल शान, पापोन और अंकित तिवारी रेहमतें ७ में परफॉर्म करेंगे। इस इवेंट में एक नए बैंड अर्बन जोगी को लांच किया जायेगा। इस शानदार इवेंट में पूरी संगीत इंडस्ट्री, संगीत के चाहनेवाले और जानेमाने लोग आएंगे। जिन लोगों को  आर्थिक मदद मिलेगी उनका चयन हरिहरन, अंकित तिवारी, अनुप जलोटा, सौरभ दफ्तरी जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के पैनल द्वारा तय किया जाता है। रेहमतें -७  एक बार फिर संगीत के लिए अपने वित्तीय समर्थन का विस्तार करेगा।  इ बिज़ एंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस म्यूजिक कॉन्सर्ट को होस्ट कर रहे हैं।  

गुजराती फ़िल्म चील झड़प का ट्रेलर लांच

निर्माता राजू रायसिंघानी और निर्देशक धर्मेश मेहता ने अपनी गुजराती फिल्म चील झड़प के कलाकार और मेहमान को अँधेरी के रहेजा क्लासिक क्लब में ट्रेलर लांच के लिए आमंत्रित किया। मीडिया और मेहमान को ट्रेलर और गीत दिखाया गया जो सभी ने पसंद किया। फ़िल्म के मुख्या कलाकार दर्शन जरीवाला,सुशांत सिंह,सोनिया शाह,जिमित त्रिवेदी हैं जो ख़ास इस इवेंट के लिए आये। आये मेहमान में थे चिता याजनेश शेट्टी , सुनील पाल ,अरुण बक्शी और उर्वशी सोलंकी। ये फ़िल्म जानेमाने नाटक पे बनाया गया है।  सुशांत सिंह पहली बार गुजराती फ़िल्म में काम करेंगे वहीँ उषा उत्थुप पहली बार गुजराती भाषा में गीत जाएंगी। फ़िल्म की कहानी लिखी है विहंग मेहता ने और संगीत दिया है पियूष कनोजिया ने। इस फ़िल्म का निर्माण किया है जी.टी.पी.एल और विज़न मूवी मेकर्स ने।  ये कॉमेडी
,सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म है जो ६ सितम्बर को रिलीज़ होगी। 

गो सेलेब के नवरात्रि के भूमि पूजन में भूमि त्रिवेदी , रिमी सेन , सलमान अली ,अमन त्रिखा ,जसलीन मथारू आये




गो सेलेब भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाल कर रहे हैं। गो सेलेब के चिराग शाह और विनोद ढाकरे ने मेहमान और कलाकारों को भूमि पूजन के लिए गोरेगांव के बांगुर नगर में आमंत्रित किया जहाँ चार शहरों में होनेवाले डांडिया के बारे में बताया। भूमि त्रिवेदी ,रिमी सेन ,अरविन्द वेगड़ा ,सलमान अली ,संगीतकार मिलिंद ,संगीतकार जतिन पंडित , राहुल पंडित ,जसलीन मथारू ,निशा उपाध्याय ,निराली फौजदार ,विधायक और पूर्व मेयर श्री सुनील प्रभु , ब्राईट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी ,सुनील पाल , चांदनी ,धर्मेश चौहान ,अमन त्रिखा ,आकाश अग्रवाल ,सिंगर जश , उर्वशी सोलंकी ,विपिन कौशिक और कई जानेमाने मेहमान इस इवेंट में आये। सारे सिंगर ने खूब कमाल की परफॉरमेंस दी जिसकी वजह से सूरत ,बरोदा से आये खेलइया ने खूब जमकर डांस किया। इस नवरात्री में क्लब महिंद्रा ,तिरुपति , ख़ुशी एम्बिएंट ,एसडी पेंट ,मिड डे ,व्यो ,ऑक्टिवा एंटरटेनमेंट ,ओहना हेल्थ ,ऐ जी एस ,इंडिया ऐब्सोल्यूट मैगज़ीन ,बॉक्स सिनेमा ,ब्राईट आउटडोर और कई ब्रांड इस नवरात्रि  के पार्टनर हैं। 
इस साल गो सेलेब एक साथ चार नवरात्रि  का आयोजन कर रहा है -मुंबई ,सूरत, बरोदा और अहमदाबाद में।