Thursday, 20 October 2016

मुझे बहुत ख़ुशी है की यह फिल्म इण्डिया में बनायी गयी है - अजय देवगन




ट्रेलर में कई सारे बातें छुपी हुयी हैं ?
हाँ मैं चाहता हूँ की कई बातें आप सिनेमाघर तक आकर ही पता कर सकेंये इमोशनल ड्रामा हैबाप बेटी की कहानी हैआपको फिल्म जरूर दिलचस्प लगेगी

आप एक्शन और कॉमेडी को बैलेंस  कैसे करते हैं ?
इस फिल्म में ड्रामा ज्यादा हैकॉमेडी नहीं हैयह इमोशनल ड्रामा है

पहले भी आपने दृश्यम की थी जो पारिवारिक फिल्म थी
दृश्यम मैंने स्क्रिप्ट के हिसाब से की थीयह एक अलग कहानी हैआज के जमाने में बाप बेटी के रिश्ते को देखते हुए यह फिल्म बनायी है

फिल्म का नाम शिवाय क्यों है ?
मेरे किरदार का नाम शिवाय हैयह धार्मिक फिल्म नहीं हैऔर शिवजी ऐसे भगवान हैं जो आज के लोगों से कनेक्ट कर पाते हैंउन्हें भोला भंडारी भी कहते हैंसाथ ही वो समय आने पर विनाश भी करते हैंयह व्यक्तित्व आज कल के इंसान में भी मिलता है

क्रिटिक्स कितने मायने रखते हैं ?
आजकल हर कोई क्रिटिक हो गया हैमुझे लगता है लोगों को पढ़ाई लिखाई करके इस क्षेत्र में आना चाहिए

शिवाय एक कॉमिक्स के रूप में भी  रहा है 
यह ट्रेलर देखकर एक कॉमिक्स कंपनी ने आईडिया दियाउनका कांसेप्ट मुझे पसंद आया और मैंने हाँ कह दिया . हालांकि फिल्म की कहानीकॉमिक्स से अलगहै

फिल्म का एक्शन कैसा है ?
एक्शन काफी अलग हैजो इमोशन के साथ जुड़ा हुआ हैमैंने काफी रीयल ट्रीट करने की कोशिश की हैमेरा मकसद हॉलीवुड स्टाइल का एक्शन सबके सामनेलाना हैमुझे अपनी टीम पर भरोसा थाआज सब खुश हैंमुश्किल था लेकिन बढ़िया हुआ

फिल्म रिलीज कैसे कर रहे हैं ?
इंटरनेशनल  मार्किट में भी रिलीज होगी जैसे जर्मनी , बुल्गारिया और साथ ही चीन से भी मैसेज आया है , मुझे बहुत ख़ुशी है की यह फिल्म इण्डिया में बनायी गयी है

क्या यह किसी फिल्म से प्रेरित है ?
नहींबिल्कुल नहींकहानी काफी अलग है

फिल्म में विदेश के कलाकार  भी हैं ?
जी , स्क्रिप्ट की डिमांड  थी इसलिए  हमने  उन्हें लिया  है अन्यथा  हमारे  देश  में एक्टर्स की कमी नहीं है , वैसे लगभग डेढ़ साल का समय लगालेकिन मुझेबेहतरीन एक्टर्स मिले

शूटिंग के दौरान आपकी तबियत भी खराब हुयी थी ?
हाँ एक शॉट के दौरान मेरी गर्दन टूटने वाली थी , लेकिन बाल बाल बचाअभी भी मेरी तबियत खराब है लेकिन काम करना करना बहुत jaroori है, jald ही रिलीजकरना है . 

आपको लगता है की दीवाली ख़ास होने वाली है ?
मुझे ज्यादा तो नहीं पता लेकिन जितना ऊपरवाले ने साथ दिया हैआशा है अभी भी उतना ही साथ देगा

पाकिस्तानी एक्टर्स के मुद्दे पर आप क्या कहना चाहेंगे ?
मुझे पाकिस्तानी एक्टर्स पसंद हैं , मैंने उनके साथ काम किया है , उन्होंने हमारे साथ किया है लेकिन कभी कभी ऐसे हालात हो जाते हैं जहां पर बात देश की होतीहैहमारे जवान के परिवार के बारे में सोचना चाहिएवो जवान आपके लिए जिंदगी दे देता हैमुझे लगता है की उस वक्त के लिए हमें अपने देश के लिए खड़ा 
रहना चाहिएदेश सबसे ऊपर हैअक्षय कुमार ने भी कहा . हम लोगों को अपने लोगों का सपोर्ट करना   चाहिएकल्चरल एक्सचेंज नहीं हो सकते

अपनी सफलता को कैसे देखते हैं ?
अभी रास्ता बहुत लंबा हैकाम करने की भूख बनी रहनी चाहिए

 दिल है मुश्किल भी साथ ही रिलीज हो रही हैथिएटर बराबर मिले हैं ?
जी मुझे लगता है की थिएटर बराबर मिले हैंऑडिएंस को फिल्म देखने दीजिये और उन्हें ही निर्णय लेने दीजिये . 

आप किसी कैंप का हिस्सा नहीं हैं ?
देखिये कैम्प जैसी कोई चीज नहीं होतीमेरा बस एक ही मानना है की मैं आपके काम में दखल नहीं दे रहा हूँतो आप भी मेरे काम में दखलंदाजी मत करिये.

Monday, 17 October 2016

अजय देवगन को पता है की डायरेक्टर के रूप में उन्हें क्या चाहिए - साएशा सहगल


अजय देवगन के साथ काम शुरू करना आसान था या मुश्किल ?
मुश्किल तो नहीं था क्योंकि मैंने इसके लिए ऑडिशन दिए थेलेकिन अगर आप फ़िल्मी खानदान से होते हैं तो आपका फिल्ममेकर्स के साथ मीटिंग करनाआसान हो जाता हैवैसे फिल्म तभी मिलती है जब आपका काम सही हो

क्या किरदार है ?
यह एक वेस्टर्न और यंग टाइप का किरदार हैएक वर्किंग लड़की हैभारतीय है लेकिन बुल्गारिया में रहती हैयह किरदार अजय देवगन के साथ साथ चलता है

अजय देवगन एक डायरेक्टर के रूप में कैसे हैं ?
उन्हें ये पता है की डायरेक्टर के रूप में उन्हें क्या चाहिएटेक्निकल तरीके से भी वो बेहतरीन हैंहम 6 कैमरा के साथ शूटिंग कर रहे थे और आपको पता है जबउनका शॉट नहीं होता था तो वो भी एक कैमरे को खुद भी ऑपरेट किया करते थेवो एक एक्टर हैं तो उन्हें पता है की आखिरकार उन्हें एक शॉट में क्या चाहिए.यह बहुत बड़ी फिल्म थीमेरे लिए बड़ी उपलब्धि है

आप एक्टर ही बनना चाहती थी ?
जी हाँबचपन से एक्टर बनने की चाह थी , उसी की तरफ फोकस थाजब मैं 9 साल की थी तभी मेरी डांस ट्रेनिंग शुरू हो गयी थी

क्या आपकी अजय देवगन के साथ तीन फिल्मों की डील है ?
Displaying Sayyeshaa in Shivaay (6).jpgनहींउन्होंने ऐसी कोई भी बंदिश नहीं रखी हैलेकिन अगर वो कहेंगे तो मैं उनके साथ दस फिल्मों में भी काम कर सकती हूँवो मेरे परिवार जैसे हैं

आपको अपनी माँ 'शाहीनकी कौन सी फिल्में पसंद हैं ?
हाँमुझे 'आई मिलन की रातकाफी पसंद हैउसमें काफी बेहतरीन गाने हैं

आपकी मम्मी 'शाहीनकाफी चुन चुन कर फिल्में किया करती थी ?
हाँउनकी शादी काफी जल्दी हो गयी थीलेकिन उन्हें इस बात का कभी भी दुःख नहीं हुआ

तो आपका क्या जल्दी शादी नहीं करेंगी ?
नहींबिल्कुल नहींमुझे करियर में बड़ा करना है , पूरा फोकस अभी वहीँ हैंफिर बाद में शादी का सोचेंगे 

आप किसी को डेट नहीं कर रही ?
नहींबिल्कुल नहींइतना समय किसके पास है ? मैं अभी काफी यंग हूँ

अपने फादर सुमित सहगल की फिल्में आपने देखी हैं ?
हाँमुझे न्याय अन्याय काफी पसंद हैइंसानियत के दुश्मनसौदा जैसी फिल्में हैंहम काफी क्लोज हैंमेरे पेरेंट्स कहते हैं की हार्ड वर्क करो बाकी किस्मत परछोड़ दो

खबरें थी की सलमान खान आपको लांच करने वाले थे ?
नहींवो कभी मुझे लांच नहीं करने वाले थेसलमान सर बेहतरीन इंसान हैंमुझे कभी जरूरत पड़ती है तो मैं उनकी सलाह लेती हूँकभी मौका हुआ तो उनके साथजरूर फिल्म करना चाहूंगी

एक्शन करती हुयी भी नजर आएँगी ?
नहींसबसे ज्यादा एक्शन तो अजय सर के हैंफिर कहीं कहीं शायद मैं उस अवतार में दिखूंगी

 दिल है मुश्किल भी आपके सामने रिलीज होने वाली है .
देखिये मुझे ज्यादा नहीं पतादोनों फिल्में अलग हैंदोनों को लोग देखने जाएंगेमुझे उनका ट्रेलर अच्छा लगामैं बस चाहती हूँ की अगर लोग मेरी फिल्म देखेंतो मुझे पसंद करें

इन दिनों कौन सी फिल्म कर रही हैं ?
मैं साउथ की तमिल फिल्म कर रही हूँ

आपने दिलीप कुमार और सायरा बानो से क्या सीख ?
मैं उन्हें फूंफोनाना कहती हूँमुझे दिलीप साब हमेशा कहते थे की जब भी वो सेट पर जाते थे , उसके पहले स्क्रिप्ट में हर एक बात को मार्क कर लेते थेतभी सेटपर जाते थेउनकी उर्दू काफी अच्छी हैउनसे मैंने कई सारे उर्दू के शब्द सीखे हैं

आपके पसन्दीदा एक्टर्स कौन हैं ?
मेराल स्ट्रीम मुझे पसनद हैंऔर बचपन से मुझे ह्रितिक रोशन पसंद हैंसलमान सर भी मुझे पसंद हैं.

Saturday, 15 October 2016

हर्ष नागर के अभियान को अमिताभ व बाबा रामदेव का समर्थन


सिर्फ 52 सेकेंड। ये वो पल हैं, जब देश का हर नागरिक खड़े होकर राष्ट्रीय गान को सुनता और खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। नेषनल एंथम में इतनी एनर्जी है कि इस गीत को सुनते समय हर शख्स के मन में जोश जाग उठता है, देषभक्ति की भावना हिलोरें लेने लगती है। कई विज्ञापन फिल्मों में काम कर चुके और फिल्म ‘लव डे’ के अभिनेता हर्ष नागर भी मुंबई के सिनेमाघरों में फिल्मों को देखने से पहले न जाने कितनी बार खड़े हुए क्योंकि यहां राष्ट्रगान बजाना अनिवार्य है, लेकिन हमारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई ऐसे राज्य हैं, जहां स्थित सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान नहीं बजता। देशभर का दौरा करने के बाद उन्हें इस बात को महसूस किया कि दर्शकों को राष्ट्रभक्ति की भावना से दूर किया जा रहा है जबकि ये एक ऐसा मौका होता है, जब हम समूह के रूप खड़े होकर नेशनल एंथम को रिस्पैक्ट दे सकते हैं। आज जब इस देश में आतंकवादियों व पड़ौसी देश की नापाक हरकतों की वजह से देशवासियों के दिल आहत हो रहे हैं, तो ऐसे समय में हर सिनेमाघर को राष्ट्रगान बजाकर लोगों में जोश भरना चाहिए जबकि ऐसा हो नहीं रहा। महानायक अमिताभ बच्चन को जब हर्ष नागर के इस अभियान की जानकारी मिली, तो वह समर्थन देने से पीछे नहीं हटे और इस मामले में उनका साथ दिया निर्देशक शुजित सरकार ने। बाबा रामदेव और रेसलर सुशील कुमार समेत पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उतराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी हर्ष के इस मिशन को अपना समर्थन दे डाला। हालांकि हर्ष इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भी पत्र लिख चुके हैं। साथ ही कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को उन्होंने इस संदर्भ में लिखा है, पर अभी उनकी तरफ प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 
    इस मामले में सबसे पहला खत उन्होंने 2010 में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को लिखा था, पर कोई जवाब नहीं मिला। हर्ष को उम्मीद है कि पिछले छह सालों से वह लगातार इस मिशन की कामयाबी के लिए संबंधित लोगों को जगाने की कोशिश कर रहे हैं। अब चूंकि बाबा रामदेव और अमिताभ बच्चन जैसी हस्तियों ने उनके इस अभियान का समर्थन किया है, तो उम्मीद की जानी चाहिए कि इस कारवां में और भी लोग जुड़ेंगे और तब शायद हमारा राष्ट्रगान देश के हर सिनेमाघर में फिल्म शुरू होने से पहले शान के साथ बजेगा।