Monday, 24 June 2019

धर्मेंद्र पहली बार करेंगे हॉरर कॉमेडी


लेखक और डायरेक्टर मनोज शर्मा इन दिनों  सातवे आसमान पर है। उन्होंने अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'खली बली' में एक्टर धर्मेंद्र को कास्ट कर लिया है। यह धर्मेंद्र की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म है. फिल्म का निर्माण कर रहे हैं वन एंटरटेनमेंट फ़िल्म प्रोडक्शंस के कमल किशोर मिश्रा और प्राची मूवीज । 

सूत्र ने कहा,’फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है और धरमजी फिल्म की शूटिंग को काफी एन्जॉय भी कर रहे हैं। खली बली फिल्म में वह मनोचिकित्षक का किरदार निभा रहे हैं। यह पहली बार है कि धर्मेंद्र अलग जोनर की हॉरर कॉमेडी फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा रोजा एक्ट्रेस मधू, कायनात अरोड़ा, रनजीश दुग्गल, राजपाल यादव, विजय राज, एकता जैन, यासमीन खान, ब्रिजेंद्र काला, योगेश लखानी और असरानी हैं।

फ़िल्म और टीवी जगत के लोग टियारा मिस और मिसेस इंडिया के फाइनल में आये




रेखा और ऋषिकेश मिराजकर ने इस साल टियारा मिस और मिसेस इंडिया का फाइनल ठाणे के काशीराम घाणेकर हॉल में रखा जहाँ फ़िल्म ,टीवी जगत ,मॉडल के परिवार ,दोस्तों और राजनितिक लोगों को आमंत्रित किया गया। इस ब्यूटी पेजेंट में ठाणे की मेयर मिनाक्षी शिंदे ख़ास सभी को बधाई देने आई। रुशद राणा ,अविनाश मुखर्जी ,अभिनव सिंह कांत , श्वेता खंडूरी ,हिना शेख , मैडी मे ऑस्ट्रेलिया से ,लवीना सेंगर ,प्रियंका कान्विन्दे लंदन से ,रोहित शिंदे और कई जानेमाने कलाकार और मेहमान इस पेजेंट में आये मॉडल को जज करने के लिए। २३ मॉडल ने फाइनल में हिस्सा लिया। चार केटेगरी में पेजेंट हुआ। स्वप्नाली यादव ने टियारा मिस इंडिया का खिताब जीता वहीँ पूजा भारद्वाज और सिमरन मित्तल रनर अप रहे। राधिका जगताप ने टियारा मिस पेतित इंडिया का ख़िताब जीता वहीँ सलोनी लूथरा और पायल तन्ति ने रनर अप जीता। हरलीन कौर ने टियारा मिस टीन इंडिया का खिताब जीता और कैथरीन कपूर और आराध्य राय रनर अप रहे। टियारा मिसेस इंडिया की केटेगरी में अर्चना सोनगिरे ने क्राउन जीता वहीँ आभा भागवत ,मयूरी लोंडे और सारिका दत्त ने रनर अप जीता।  इस इवेंट में आर सिटी रुणवाल ग्रुप ,दिवा डिवाइन्स ,टिप्सी टॉप्सी , एनवी सैलून ,प्लम नेल्स , डॉक्टर दिशा डेंटल ,मेक अप वेदा ,रैडिसन ,बी आर्गेनिक, लैंडमार्क कार्स,थिरजा स्पा ,क्राफ्टवोर्क ,एक्टर प्रिपेयर्स ,प्रयास ,वसुधा क्रिएशन और कई लोगों ने इस इवेंट में सपोर्ट किया।

यासमीन ख़ान हॉरर कॉमेडी हिंदी फ़िल्म खली बली से एक्टिंग की शुरुआत करने वाली हैं



यासमीन ख़ान जिन्होंने लखनऊ में कई सीरियल और नाटक किये हैं , अब वो हिंदी कॉमेडी हॉरर फ़िल्म खली बली में एक्टिंग करती नज़र आएँगी। इस फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं वन एंटरटेनमेंट फ़िल्म प्रोडक्शंस और प्राची मूवीज के कमल किशोर मिश्रा। फ़िल्म के लेखक और निर्देशक हैं मनोज शर्मा। यासमीन ख़ान फ़िल्म में राजपाल यादव की पत्नी का किरदार कर रही हैं। फ़िल्म के अन्य कलाकार हैं - कायनात अरोरा ,रजनीश दुग्गल ,विजय राज ,मधु ,हेमंत पांडे ,राजपाल यादव ,एकता जैन ,असरानी और योगेश लखानी। फ़िल्म की शूटिंग मुंबई और लखनऊ में होगी।

Friday, 14 June 2019

ज़ारा ने सीरियल इश्क़ सुभान अल्लाह में ईद पार्टी रखी




ज़ारा ने ईद पार्टी का आयोजन किया जहाँ बड़े बड़े लोगों को आमंत्रित किया।  इस ईद पार्टी में ज़ारा क़बीर और उनकी माँ आयशा के बीच रहे अनबन को ख़तम करा देती है। ये सीरियल सोमवार से शुक्रवार को रात १० बजे ज़ी टीवी पर दिखाया जाता है। इस सीरियल के निर्माता हैं क्रिएटिव आई लिमिटेड के धीरज कुमार, ज़ूबी कोचर और सुनील गुप्ता।

जावेद अख़्तर ने सोनल सोनकावडे की नई क़िताब सो वाट जुहू के क्रॉसवर्ड में लॉन्च की


जाने-माने कवि, गीतकार, पटकथा लेखक, और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता, जावेद अख्तर ने सोनल सोनकवड़े, की नई किताब ‘सो वाट ? – जुहू के क्रॉसवर्ड में लॉन्च किया। कोमा के बाद यह उनकी दूसरी पुस्तक है। सोनल सोनकावड़े एक बहुमुखी गायक और अभिनेत्री भी हैं, जिन्होंने अपनी लघु फिल्म और संगीत वीडियो भी लॉन्च किए हैं। तेज़-पुस्तक, अपने शुरुआती पन्नों में रहस्योद्घाटन के साथ, पुस्तक एक सपने देखने वाली लड़की से एक दृढ़ और निर्णायक पदार्थ की महिला के रूप में परी के जीवन का पता लगाती है। सच्ची घटनाओं पर आधारित है, तो क्या? न केवल महिलाओं के लिए, बल्कि उन सभी के लिए पढ़ा जाना चाहिए जो मानवीय गरिमा और चरित्र को महत्व देते हैं। लॉन्च इवेंट के दौरान, जावेद अख्तर ने इस बात पर जोर दिया कि अगर इस ब्रह्मांड पर सद्भाव बनाए रखना है, तो पुरुष और महिला को शांति से घृणा और हिंसा से बचकर रहना चाहिए।

Saturday, 13 April 2019

किताब "नो बॉल 2 करोड़" का पोस्टर लॉन्च-


करीब 20/22 साल तक फ़िल्म पीआर में परचम लहरा कर लेखक बने हरीश शर्मा की दूसरी किताब "नो बॉल 2 करोड़" के पोस्टर का विमोचन इंदिरागांधी नेशनल सेंटर फॉर दी आर्ट्स में चले तीन दिवसीय डीएवी यूनाइटेड समारोह में विभिन्न प्रसिद्ध हस्तियों द्वारा किया गया । 

जिनमें गायक मलकीत सिंह,क्रिकेटर चेतन शर्मा,खेल टीवी पत्रकार विक्रांत गुप्ता, दबंग फ़िल्म के निर्देशक अभिनव कश्यप, अभिनेत्री मीता वशिष्ठ और गायक डीजे सुमित शामिल थे।

किताब का पोस्टर देखते ही भरतीय टीम के प्रसिद्ध गेंदबाज रहे चेतन शर्मा ने पूछा यह किताब तो लगता है पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पर है ? जवाब में लेखक हरीश शर्मा ने बताया "नो बॉल 2 करोड़" मो. आमिर पर तो नही है लेकिन कहानी उसी की याद दिलायेगी।
पिछले 20 सालों से गायक मलकीत सिंह की तमाम संगीत एलबम के प्रचारक रहे हरीश शर्मा के लिये उन्होंने कहा हरीश शर्मा शानदार पीआर रहे है वैसे ही शानदार राइटर भी बनेंगे ऐसी मेरी शुभकामनाएं है।

हरीश शर्मा के मुताबिक हिन्दी और अंग्रेजी में प्रकाशित होने वाली इस किताब का हिन्दी संस्करण 6 जनवरी को लखनऊ में स्पोर्ट्स कालेज के पूर्व छात्र समारोह में एवं अंग्रेजी भाषा में 26 जनवरी को दिल्ली में एक भव्य समारोह में किया जायेगा।

किताब की कहानी के विषय में हरीश शर्मा ने बताया कि  सिद्धार्थ हुसैन नामक एक 18 वर्षीय होनहार गेंदबाज की कहानी है जिसे अपने दूसरे टेस्ट मैच में ही दो नो बॉल फेंकने के लिये मजबूर किया जाता है। दो नो बॉल के लिये उसे 2 करोड़ रुपये मिलते है। लेकिन स्पॉट फिक्सिंग में शामिल टीम के कप्तान और दोनों तेज गेंदबाज पकड़े जाते है।

सिद्ध को सजा के तौर पर 12 महीने समुद्र किनारे एक ऐसे टापू पर काटने है जहाँ वो सिर्फ अकेला है । 12 महीने बाद क्या वो मुल्क की टीम में खेल पाता है ? टापू पर 12 महीने वो कैसे काटता है ? 

किताब में पैसा प्यार सैक्स रोमांच और खेल के इर्द गिर्द कहानी बुनी गई है। उम्मीद है पाठकों को किताब पसंद आयेगी पिछले साल हरीश शर्मा की पहली किताब "मुझे अफसोस नही" - "कसाब" प्रकाशित हुई थी जिसे पाठकों ने बहुत पसंद किया था ।

हिंदी फिल्म मरुधर एक्सप्रेस का पोस्टर और ट्रेलर लांच




रेविंग्स इ डी यू प्राइवेट लिमिटेड के राज कुशवाहा और निर्देशक विशाल मिश्रा  ने अपनी फिल्म मरुधर एक्सप्रेस के पोस्टर और ट्रेलर लांच पर फिल्म के कलाकार और क्रू को अँधेरी के द व्यू सिनेमा में आमंत्रित किया। तारा अलीशा बेरी ,साउथ एक्ट्रेस प्रिया सिंह , विवान शाह , संगीतकार जीत गांगुली, सिंगर यासिर ,आकांशा शर्मा  और अशीष कौर ख़ास इस लांच पर आये थे ।फिल्म की पूरी शूटिंग कानपूर में हुई है। कुणाल रॉय कपूर लांच पर नहीं आ पाए क्यूंकि वो शूटिंग कर रहे थे। ज़ी म्यूजिक कंपनी ने म्यूजिक रिलीज़ किया है। अथर्वा मोशन पिक्चर्स के प्रमोद गोरे फिल्म के सह निर्माता हैं और ये फिल्म १२ अप्रैल को रिलीज़ होनेवाली है।