Sunday, 16 June 2024
‘मैं तुम में कैद परिंदा हूं’ - बरेली के गीतकार जेपी गंगवार की नई किताब
Tuesday, 17 October 2023
निदा फ़ाज़ली की शायरी जैज़िम की गायकी नई ग़ज़ल एल्बम लफ्ज़ों के दरमियान
Tuesday, 26 September 2023
निफ्टेम में पोषण और अंतरराष्ट्रीय 'श्रीअन्न' सम्मेलन हुआ संपन्न
Saturday, 26 August 2023
नेहा भसीन का नया लोकगीत कुट कुट बाजरा हिट हुआ
Monday, 21 November 2022
सलाम वेंकी के ट्रेलर में है जीवन के उत्साह का जश्न, रेवती के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में दिखी काजोल की जबरदस्त अदाकारी
मराठी फिल्म 'वेदात मराठे वीर दौडले सात' के लिए निर्देशक महेश मांजरेकर और अक्षय कुमार हुए साथ
Thursday, 28 January 2021
लेस्बियन सम्बन्धो पर पहला वीडियो
कई सुपर गायकों का प्रबंधन करने वाले तरसेम मित्तल टी एम म्यूजिक के तहत देश का पहला ऐसा वीडियो गाना लेकर आये है जिसमें दो लड़कियों की मोहब्बत को दर्शाया गया है आमतौर पर इसे लेस्बियन सम्बन्ध कहते है लेकिन तरसेम का मानना है प्यार में शर्त कहाँ होती है । इस वीडियो के चर्चे हर तरफ हो रहे है।
10 दिन में ही वीडियो को यूट्यूब पर करीब 7 लाख लोग देख चुके है। 7 लाख नंबर तब अधिक हो जाते है जब गायक और वीडियो की अभिनेत्रियां नई हो। खास बात है इस वीडियो को देखकर लोगो के विचार बहुत सकारात्मक है।
स्वाभाविक बात है जब महिला समलेंगिग पर पहला वीडियो आया है तो विवाद भी होना ही है। तरसेम कहते है गायक अक्षय खोट का गाना पहले हमारे पास आया यह एक रोमांटिक गाना है रोमांटिक गानों पर रोज वीडियो बनते है तब हमनें सोचा कुछ तूफानी हो जाये और इस वीडियो का विचार बना ।
तरसेम बताते है समलैंगिग लड़कों पर पहला गाना 2014 में आ चुका है सेलिना जेटली का तर्रारम्पम पम ऐसे गीत गाया करो, लेकिन दो लड़कियों पर हमारा वीडियो पहला है। हालाँकि इससे पहले सोनम कपूर की फ़िल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा आ चुकी है जिसमें दो लड़कियों की मोहब्बत है।
तरसेम का मानना है कोर्ट से आदेश आने के बाद भी जब तक हम यानि समाज ऐसी मोहब्बत को स्वीकृति नही देते तब तक बदलाव नही आयेगा। जैसा हमनें वीडियो में दिखाया है दोनो लड़कियां एक दूसरे को बहुत प्यार करती है घूमती है साथ मे रहती है लेकिन अन्त में क्या होता है वही जिसे अभी हमें स्वीकार करना है।
आमतौर पर प्रचार वीडियो के आने से पहले होता है आप इतने दिनों बाद कर रहे है जवाब में तरसेम कहते है हमारा वीडियो गाना लीक से हटकर है हम लोगों की प्रतिक्रिया देखना चाहते थे अब जब हमारे वीडियो को लोग पसन्द कर रहे है जबकि हमारे वीडियो की दोनों अभिनेत्रियां मोमिता पाल और सोफिया नई है गायक अक्षय खोट का भी पहला गाना है उसके बाद भी यूट्यूब पर इतनी बड़ी सफलता ने हमें प्रेरित किया कि अब इसका प्रचार किया जाये।
वीडियो में दोनो लड़कियों के बीच किसिंग द्रश्य भी डाले गये है लड़कियों की मोहब्बत में यह जरूरी था प्रश्न के जवाब में तरसेम का कहना है आज ओटीटी के जमाने में किसिंग बहुत साधारण बात है।
विवाद की सुगबुगाहट होने लगी है इस पर तरसेम मित्तल का कहना है मैं कह चुका हूँ हमें सच को स्वीकार करना चाहिए समाज में बदलाव आने में समय लगता है हम तो यही चाहते है विवाद की जगह लोग समालोचना करे, सच को पसंद करें तभी हमारी और इस वीडियो की जीत होगी।

