Monday, 9 September 2019
अनूप जलोटा, पापोन और संगीतम चैरिटेबल ट्रस्ट के सौरभ दफ्तरी ने रेहमतें ७ के बारे में मीडिया से बात की
"संगीतम चैरिटेबल ट्रस्ट", जो पिछले छे सालों से संगीत क्षेत्र से जुडे कलाकारों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है, सातवें रेहमतें म्यूजिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। पदमश्री अनुप जलोटा और पपोन इस शो के बारे में मीडिया से बात करने एक साथ आये। इस वर्ष २0 से अधिक जरूरतमंद और योग्य संगीतकारों को रेहमतें ७ की आय से सहायता मिलेगी। यह संगीतमय कार्यक्रम २५ सितम्बर को किंग सर्कल स्थित षणमुखानंद ऑडिटोरियम में होगा। इस साल शान, पापोन और अंकित तिवारी रेहमतें ७ में परफॉर्म करेंगे। इस इवेंट में एक नए बैंड अर्बन जोगी को लांच किया जायेगा। इस शानदार इवेंट में पूरी संगीत इंडस्ट्री, संगीत के चाहनेवाले और जानेमाने लोग आएंगे। जिन लोगों को आर्थिक मदद मिलेगी उनका चयन हरिहरन, अंकित तिवारी, अनुप जलोटा, सौरभ दफ्तरी जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के पैनल द्वारा तय किया जाता है। रेहमतें -७ एक बार फिर संगीत के लिए अपने वित्तीय समर्थन का विस्तार करेगा। इ बिज़ एंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस म्यूजिक कॉन्सर्ट को होस्ट कर रहे हैं।
गुजराती फ़िल्म चील झड़प का ट्रेलर लांच
निर्माता राजू रायसिंघानी और निर्देशक धर्मेश मेहता ने अपनी गुजराती फिल्म चील झड़प के कलाकार और मेहमान को अँधेरी के रहेजा क्लासिक क्लब में ट्रेलर लांच के लिए आमंत्रित किया। मीडिया और मेहमान को ट्रेलर और गीत दिखाया गया जो सभी ने पसंद किया। फ़िल्म के मुख्या कलाकार दर्शन जरीवाला,सुशांत सिंह,सोनिया शाह,जिमित त्रिवेदी हैं जो ख़ास इस इवेंट के लिए आये। आये मेहमान में थे चिता याजनेश शेट्टी , सुनील पाल ,अरुण बक्शी और उर्वशी सोलंकी। ये फ़िल्म जानेमाने नाटक पे बनाया गया है। सुशांत सिंह पहली बार गुजराती फ़िल्म में काम करेंगे वहीँ उषा उत्थुप पहली बार गुजराती भाषा में गीत जाएंगी। फ़िल्म की कहानी लिखी है विहंग मेहता ने और संगीत दिया है पियूष कनोजिया ने। इस फ़िल्म का निर्माण किया है जी.टी.पी.एल और विज़न मूवी मेकर्स ने। ये कॉमेडी
,सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म है जो ६ सितम्बर को रिलीज़ होगी।
,सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म है जो ६ सितम्बर को रिलीज़ होगी।
गो सेलेब के नवरात्रि के भूमि पूजन में भूमि त्रिवेदी , रिमी सेन , सलमान अली ,अमन त्रिखा ,जसलीन मथारू आये
गो सेलेब भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाल कर रहे हैं। गो सेलेब के चिराग शाह और विनोद ढाकरे ने मेहमान और कलाकारों को भूमि पूजन के लिए गोरेगांव के बांगुर नगर में आमंत्रित किया जहाँ चार शहरों में होनेवाले डांडिया के बारे में बताया। भूमि त्रिवेदी ,रिमी सेन ,अरविन्द वेगड़ा ,सलमान अली ,संगीतकार मिलिंद ,संगीतकार जतिन पंडित , राहुल पंडित ,जसलीन मथारू ,निशा उपाध्याय ,निराली फौजदार ,विधायक और पूर्व मेयर श्री सुनील प्रभु , ब्राईट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी ,सुनील पाल , चांदनी ,धर्मेश चौहान ,अमन त्रिखा ,आकाश अग्रवाल ,सिंगर जश , उर्वशी सोलंकी ,विपिन कौशिक और कई जानेमाने मेहमान इस इवेंट में आये। सारे सिंगर ने खूब कमाल की परफॉरमेंस दी जिसकी वजह से सूरत ,बरोदा से आये खेलइया ने खूब जमकर डांस किया। इस नवरात्री में क्लब महिंद्रा ,तिरुपति , ख़ुशी एम्बिएंट ,एसडी पेंट ,मिड डे ,व्यो ,ऑक्टिवा एंटरटेनमेंट ,ओहना हेल्थ ,ऐ जी एस ,इंडिया ऐब्सोल्यूट मैगज़ीन ,बॉक्स सिनेमा ,ब्राईट आउटडोर और कई ब्रांड इस नवरात्रि के पार्टनर हैं।
इस साल गो सेलेब एक साथ चार नवरात्रि का आयोजन कर रहा है -मुंबई ,सूरत, बरोदा और अहमदाबाद में।
Monday, 24 June 2019
बॉलीवुड के बादशाह बनेंगे जंगल के राजा : शाहरुख खान और आर्यन खान द लायन किंग के लिए हिंदी में आवाज देंगे
बॉलीवुड के बादशाह जंगल के राजा - लायन मुफासा के लिए आवाज देंगे
आर्यन खान मुफासा के बेटे और लीड करेक्टर सिम्बा के लिए आवाज देंगे

2016 में 'द जंगल बुक' के साथ दिलों को जीतने के बाद, डिज़नी अपनी लेजेण्डरी फ्रेंचाइजी और क्राउन ज्वेल- 'द लायन किंग' के लाइव एक्शन संस्करण को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ग्राउंड-ब्रेकिंग तकनीक के साथ इस कहानी को फिर से कल्पना में लाया जाएगा। फिल्म की भव्यता को हिंदी में जीवंत करने के लिए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से बेहतर और कौन हो सकता है; वे और उनके बेटे आर्यन खान साथ में क्रमशः जंगल के राजा मुफासा और उसके बेटे सिम्बा के लिए आवाज देंगे।
“द लायन किंग वह फिल्म है जिसे मेरा पूरा परिवार बहुत ही पसंद करता है और हमारे दिलों में इसके लिए एक खास जगह है। एक पिता के रूप में, मैं मुफासा को पूरी तरह समझ सकता हूँ और उसके अपने बेटे - सिम्बा के साथ के प्यारे रिश्ते को भी। लायन किंग की विरासत वक्त से परे है; और अपने बेटे आर्यन के साथ इस प्रतिष्ठित पुनर्कल्पना का एक हिस्सा होना मेरे लिए और भी खास है। सबसे ज्यादा अच्छी बात यह है कि अबराम भी इसे देखेंगे.” अभिनेता शाहरुख खान ने कहा।
"लायन किंग एक क्लासिक है जो डिज़नी की ऐसी दिल को छू लेने वाली साहस से भरपूर कहानियों को लाने की उस कुशलता को दर्शाती है जो समय की सीमाओं से परे है। इस री- इमैजिन्ड संस्करण के साथ हमारा उद्देश्य व्यापक दर्शकों तक पहुंच बनाना है; साथ ही मौजूदा प्रशंसकों के साथ मज़बूत रिश्ता बनाते हुए, दर्शकों की एक नई पीढ़ी को शेरों के गौरव की कहानी सुनाना है। हम मुफासा और सिम्बा के किरदारों को हिंदी में जीवंत करने के लिए शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन से बेहतर वॉइस कास्ट की कल्पना ही नहीं कर सकते।” बिक्रम दुग्गल, प्रमुख, स्टूडियो एंटरटेनमेंट, डिज़नी इंडिया कहते हैं।
'आयरन मैन' और 'द जंगल बुक' फेम डायरेक्टर, जॉन फेवरो द्वारा निर्देशित डिज़नी की द लायन किंग वर्तमान की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है। एक सदाबहार पॉप कल्चर क्लासिक के रूप में, एनिमेटेड संस्करणअपनी मजबूत और भावनात्मक स्टोरी टेलिंग और यादगार पात्रों के लिए जानी जाती है। और अब ये एक बड़े पैमाने पर और कमाल की फोटो-रियल एनीमेशन तकनीक के साथ जिसमें म्युजिकल ड्रामा को और जीवंत बनाने के लिए कटिंग एज टूल काउपयोग किया गया है, साहसिक व कमिंग ऑफ एज जर्नी बन गई है।
डिज़नी की द लायन किंग 19 जुलाई 2019 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
धर्मेंद्र पहली बार करेंगे हॉरर कॉमेडी
लेखक और डायरेक्टर मनोज शर्मा इन दिनों सातवे आसमान पर है। उन्होंने अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'खली बली' में एक्टर धर्मेंद्र को कास्ट कर लिया है। यह धर्मेंद्र की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म है. फिल्म का निर्माण कर रहे हैं वन एंटरटेनमेंट फ़िल्म प्रोडक्शंस के कमल किशोर मिश्रा और प्राची मूवीज ।

सूत्र ने कहा,’फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है और धरमजी फिल्म की शूटिंग को काफी एन्जॉय भी कर रहे हैं। खली बली फिल्म में वह मनोचिकित्षक का किरदार निभा रहे हैं। यह पहली बार है कि धर्मेंद्र अलग जोनर की हॉरर कॉमेडी फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा रोजा एक्ट्रेस मधू, कायनात अरोड़ा, रनजीश दुग्गल, राजपाल यादव, विजय राज, एकता जैन, यासमीन खान, ब्रिजेंद्र काला, योगेश लखानी और असरानी हैं।फ़िल्म और टीवी जगत के लोग टियारा मिस और मिसेस इंडिया के फाइनल में आये


रेखा और ऋषिकेश मिराजकर ने इस साल टियारा मिस और मिसेस इंडिया का फाइनल ठाणे के काशीराम घाणेकर हॉल में रखा जहाँ फ़िल्म ,टीवी जगत ,मॉडल के परिवार ,दोस्तों और राजनितिक लोगों को आमंत्रित किया गया। इस ब्यूटी पेजेंट में ठाणे की मेयर मिनाक्षी शिंदे ख़ास सभी को बधाई देने आई। रुशद राणा ,अविनाश मुखर्जी ,अभिनव सिंह कांत , श्वेता खंडूरी ,हिना शेख , मैडी मे ऑस्ट्रेलिया से ,लवीना सेंगर ,प्रियंका कान्विन्दे लंदन से ,रोहित शिंदे और कई जानेमाने कलाकार और मेहमान इस पेजेंट में आये मॉडल को जज करने के लिए। २३ मॉडल ने फाइनल में हिस्सा लिया। चार केटेगरी में पेजेंट हुआ। स्वप्नाली यादव ने टियारा मिस इंडिया का खिताब जीता वहीँ पूजा भारद्वाज और सिमरन मित्तल रनर अप रहे। राधिका जगताप ने टियारा मिस पेतित इंडिया का ख़िताब जीता वहीँ सलोनी लूथरा और पायल तन्ति ने रनर अप जीता। हरलीन कौर ने टियारा मिस टीन इंडिया का खिताब जीता और कैथरीन कपूर और आराध्य राय रनर अप रहे। टियारा मिसेस इंडिया की केटेगरी में अर्चना सोनगिरे ने क्राउन जीता वहीँ आभा भागवत ,मयूरी लोंडे और सारिका दत्त ने रनर अप जीता। इस इवेंट में आर सिटी रुणवाल ग्रुप ,दिवा डिवाइन्स ,टिप्सी टॉप्सी , एनवी सैलून ,प्लम नेल्स , डॉक्टर दिशा डेंटल ,मेक अप वेदा ,रैडिसन ,बी आर्गेनिक, लैंडमार्क कार्स,थिरजा स्पा ,क्राफ्टवोर्क ,एक्टर प्रिपेयर्स ,प्रयास ,वसुधा क्रिएशन और कई लोगों ने इस इवेंट में सपोर्ट किया।
Subscribe to:
Posts (Atom)





