Monday, 11 June 2018

इन्क्रेडिबल्स 2 पूरे परिवार के साथ देखी जाने वाली फिल्म है - काजोल


जब ये इन्क्रेडिबल्स 2 की डबिंग का ऑफर आया तो आपने क्यों 'हाँकहा ?
मैं सुपर पावर्स की बहुत बड़ी फैन हूँजब इसका ऑफर आया की मुझे एक सुपर पावर से लैश महिला के लिए डब करना है तो मैंने 'हाँकह दिया.
कितनी डिफरेंट है आपकी इन्क्रेडिबल्स 2 फॅमिली ?
मेरी फॅमिली इन्क्रेडिबल्स 2 हैइस परिवार के सभी मेंबर्स के पास एक एक सुपर पावर है , और असल जिंदगी में भी हम सबके पास एक एक जरूर सुपर पावर हैजो हरेक इंसान कीखूबी होती है

फिल्म के बारे में बताएं ?
यह एक अलग तरह की फिल्म हैजैसा की डिज्नी की फिल्में होती हैंइस फिल्म को आप अपने परिवार के हरेक सदस्य के साथ देख सकते हैंमजेदार होने के साथ साथ एक्शन सेभरपूर भी हैइसमें अलग लाग तरह के किरदार हैं और उनके रिश्तों को दिखाया गया है

कैसी है ये हेलेन , जिसकी डबिंग आपने की है ?
वो काफी अलग महिला हैऔर टिपिकल माँ जैसे होती हैंवो भी बात बात पर घर में क्या हो रहा है , इसका 
पता लगाने की कोशिश करती रहती हैउसे फ़िक्र रहती है कि  उसका बच्चे ने खाना खाया है कि नहींकाफी मजेदार होने के साथ - साथ मैसेज भी हैहेलेन बात बहुत करती हैभागते -दौड़ते हुए भी वो बातचीत करती ही रहती है,उसके तीन बच्चे हैं जो पूरे टाइम उसको व्यस्त रखते हैं

इनक्रेडिबल शब्द आते ही कौन याद आता है ?
मुझे लगता है इनक्रेडिबल महिलाएं होती हैंपूरे विश्व में हरेक महिला इन्क्रेडिबल हैसब सुपर वीमेन हैं

क्या ये फिल्में बच्चों के लिए ही होती हैं ?
नहीं नहींजितनी भी एनिमेटेड फिल्में होती हैं वो हरेक उम्र के लोगों के लिए बनायी जाती हैमैं भी देख 

सकती हूँ और मेरा बेटा युग भी ऐसी फिल्मों को एन्जॉय कर सकता हैसबको बाँध के रखती है

क्यों देखनी चाहिए ये फिल्म ?
बच्चों के हॉलिडे चल रहे हैंमेरे भी बच्चों की छुट्टियां हैंपूरे परिवार के साथ ऐसे समय में यह फिल्म देखी जा सकती है

ऐसी और भी फिल्मों में डबिंग करेंगी ?
हाँक्यों नहींअगर ऐसा कुछ आता है तो जरूर करना चाहूंगी

आपके परिवार का क्या रिस्पॉन्स रहा ?
दोनों बच्चे काफी उत्साहित हैंउन्होंने इसका पहला हिस्सा देखा हैतो उन्हें अब इन्क्रेडिबल्स 2 के रीलिज होने का इन्तजार है

Friday, 13 April 2018

दिल्ली की उर्वशी सालारिया चावला ‘मिसेज इंडिया यूके 2018’ के फाइनल में


 लंदन में कलर्स टीवी और बैंड वर्क द्वारा आयोजित मिसेज इंडिया यूके 2018’ स्पर्धा के फाइनल राउंड में उर्वशी सालारिया चावला ने अपनी जगह बनाई है। इसका ग्रैंड फिनाले 15 अप्रैल को लंदन के हिल्टन टॉवर ब्रिज होटल में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि ब्रिटिश भारतीयों और यूनाइटेड किंगडम में रहने वाली एशियाई विवाहित महिलाओं के लिए मिसेज इंडिया यूके’ यूनाइटेड किंगडम का एक अनूठी सौंदर्य प्रतियोगिता है।
    उर्वशी सालारिया चावला मेकअप इंडस्ट्री की एक सफल उद्यमी हैं और भारत में एक ब्यूटी स्टूडियो का मालिक है और लंदन में एशियाई दुल्हनों के मेकअप की एक सम्मानित कलाकार हैं। पत्रकारिता में स्नातकविमानन उद्योग में काम कर चुकी एवं एक सौंदर्य ब्लॉगर उर्वशी सालारिया चावला फिलहाल ब्रिटेन में रहने वाली शादीशुदा एशियाई महिलाओं का बड़े प्लेटफार्म पर प्रतिनिधित्व करती हैं। शादी करने के बाद से उर्वशी सालारिया चावला चार वर्षों से लंदन में रह रही हैं। इतना ही नहींउर्वशी सालारिया चावला एक पर्यावरणविद् भी हैंजो जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता फैलाने में विश्वास रखती हैं। वह कई पौधरोपण अभियान का संचालन कर चुकी हैं और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ अर्थ आॅवर अभियान जैसे पर्यावरण संबंधी गतिविधियों से भी स्वयंसेवी के तौर पर जुड़ी हुई हैं। उर्वशी एक उद्देश्य के लिए सौंदर्य’ की अवधारणा में विश्वास करती हैं। वह मिसेज इंडिया यूके 2018’ स्पर्धा में 30 अन्य मल्टीटैलेंटेड फाइनलिस्ट के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी।
    उल्लेखनीय है कि मिसेज इंडिया यूके’ प्रतियोगिता का मकसद एशियाई विवाहित महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सामथ्र्य के हिसाब से किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर प्रदान कराना है। यह प्रतियोगिता अपने मेंटर्स की मदद से विदेशों में भारतीयों की विविध संस्कृतियों के बीच संबंधों को सीखने,आत्मविकासआत्मविश्वास और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रेरित करता है। उर्वशी और मिसेज इंडिया यूके’ प्रतियोगिता की अन्य सभी प्रतियोगी फिलहाल विभिन्न सलाहकारों के साथ गहन प्रशिक्षण के दौर से गुजर रही हैं।      इस प्रशिक्षण के दौरान इन प्रतिभागियों के लिए फिटनेसकैटवॉकएक्टिंगफोटोशूट जैसे कई सेशंस हैं। उर्वशी बताती है, ‘हमारे मेंटर्स ने हमारी इस प्रशिक्षण यात्रा के दौरान हर किसी की व्यक्ति सहायता करने के साथ ही खुद पर ध्यान केंद्रित करने के टिप्स बताने के साथ हरसंभव सहयोग कर रहे हैं। इतना ही नहींवे ऑनलाइन सेशंस के माध्यम से भी हमें सलाह उपलब्ध करा रहे हैं।’ उल्लेखनीय है किसुंदरता शारीरिक नहींमानसिक और दिल से होना चाहिए’ के सिद्धांत पर यकीन करने वाली उर्वशी ने हाल ही में मिसेज इंडिया यूके’ की उपटाइटल मिसेज इंडिया ग्लैमरस’ खिताब जीता है।

Tuesday, 10 April 2018

102 Not Out का पहला गीत 'बच्चे की जान' हुआ रिलीज

अमिताभ बच्चन की आने वाली फ़िल्म ‘102 Not Out’ का एक गीत ‘बच्चे की जान’ जारी किया। अमिताभ बच्चन पर फ़िल्माये  इस गाने को आवाज़ अरिजीत सिंह ने दिया है जबकि संगीत सलीम-सुलेमान का हैअरिजीत पहली बार बिग बी के लिए गाना गा रहे हैं।
इस गीत को अरिजीत ने पूरे मस्ती के साथ गाया है और जिस पर अमिताभ कुछ यूं नज़र  रहे हैं जिस अवतार में आप सबने उन्हें पहले कभी नहीं देखा है। गौरतलब है कि पर्दे परतमाम तरह के किरदार निभा चुके अमिताभ बच्चन अब उम्र का शतक लगा रहे हैं। बिग बी अपनी अगली फ़िल्म ‘102 Not Out’ में 102 साल के बुजुर्ग का रोल निभा रहे हैंजबकि बेटेके किरदार में हैं ऋषि कपूरजो 75 साल का रोल निभा रहे हैं। बिग बी का लुक देखें तो यह कहा जा सकता है कि इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन अपनी मस्ती और अंदाज़ से सबका दिलजीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैंसफ़ेद बाल-दाढ़ी में यूं मुंह खोले बिग बी का यह लुक दिलचस्प हैसौम्या जोशी के नाटक पर आधारित ये फ़िल्म  सिर्फ़ हर तरह के इमोशन कोपरिभाषित करती है बल्कि ये एक फन लविंग स्टोरी भी है।
ये फ़िल्म अगले महीने 4 मई को रिलीज़ होगी।