Showing posts with label Music. Show all posts
Showing posts with label Music. Show all posts

Friday, 29 September 2017

अन्वेषा ने शान और सोनू निगम के साथ जुहू के दुर्गा पूजा पंडाल में परफॉर्म किया

अन्वेषा जो सिर्फ २३ साल की हैं और जिसने अब तक ३५० से ज़्यादा गीत गाये हैं, इन्होने जुहू के दुर्गा पूजा मंडल में सिंगर शान और सोनू निगम के साथ परफॉर्म किया।

Tuesday, 1 August 2017

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने बॉलीवुड के कलाकार इंडिया न्यूज़ के साथ


टीवी और फिल्म के कलाकार -एकता जैन,श्री राजपूत, हर्षवर्धन जोषी, करेंन राजपूत, सुमति सोलंकी, सिंगर्स संदीप बत्रा, सुजाता मजूमदार, स्वाति शर्मा, संचिति सकट ,हिमेश के डुप्लीकेट रिमेश राजा भारतीय वीमेन क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने इंडिया न्यूज़ चैनल में आये जहाँ सभी ने टीम के लिए गाने गाये और खूब डांस किया और आने -वाले मैच के लिए एडवांस में शुभकामनायें दीं। रिमेश राजा ने धोका गीत गाया वहीँ स्वाति शर्मा ,संचिति सकट और संदीप बत्रा ने चक दे इंडिया और बन्नो गीत गाया।

Wednesday, 14 December 2016

सपनों को हकीकत में बदल रही हैं रीवा राठोड


Displaying reewa rathod6.jpg


Displaying reewa rathod1.jpgरूप कुमार राठौड़ और सोनाली राठौड़ को माता-पिता होने का गर्व है, क्योंकि उनकी बेटी है रीवा राठौड़ परिवार के वंश के कदमों का अनुसरण करते हुए संगीत क्षेत्र में नाम और पहचान बना रही है। विश्व प्रसिद्ध बुद्ध बार लाउंज संगीत की 20 वीं वर्षगांठ पर रीवा का नये  गीत ‘इनराउट गणेशा’ का समावेश हुआ है। रीवा के माता-पिता को खुशी है कि यह उनके लिए मील का पत्थर है और उसका अटूट ध्यान और संगीत की कला के प्रति समर्पण की वजह से।

मैं खुशनसीब हूं कि मेरा संगीत और धून दुनियाभर के लोगों के दिलों को छूने का  प्रयास कर रहा है। मैं संगीत की कला को बढ़ावा देने की दिशा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार काम करती रहूंगी। मेरी इच्छाहै कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संगीत के कलाकारों के साथ काम करना है। मैं रोमांचित हूँ कि मेरे नये  गाने को अंतरराष्ट्रीय मंच पर जगह मिल गई है और अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, "रीवा कहती हैं।
‘रीवा ने पांच साल की उम्र में पियानो सीखना शुरु किया था और ९ साल की उम्र में पहले गीत की रचना की थी। शांति शेल्डन मेरी पियानो शिक्षक थी और मैंने लंदन के रॉयल स्कूल से सभी 8 ग्रेड पूरे किए है। मेरे पिताजी मेरे महत्वपूर्ण सहायक है और मेरा जुनून है। जब मैं रियाज करती थी, तब वे सख्त रुप से निरीक्षण किया करते थे। मेरे माता पिता मुझे हमेशा के लिए सबसे अच्छा चाहते है, "रीवा बताती है।

पियानो के अलावा रीवा ने कारनेटिक वोकल म्यूजिक विश्व प्रसिद्ध बालाम्नी आय्यर और प्रसन्ना वारीयर से सीखा। पद्मभूषण पंडित राजन और साजन मिश्राजी से रीवा ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखा। रीवा के प्रेरक गायक हरिहरन है और वह उनसे समय-समय पर मार्गदर्शन लेती रहती है। "मैं एक संगीतकार और गायक हूं, जो मौजूदा अंतरराष्ट्रीय संगीत की प्रवृत्ति को प्रतिबिंबित करती हूँ।  हालांकि, अन्य संगीतकारों के गीत गाने के लिए
सक्षम होने के लिए एक सौभाग्य की बात है.  इसके पहले रीवा ने अभिनेत्री नंदिता दास की स्पैनिश फिल्म ‘रासस्ट्रेस’ के लिए गीत की रचना की थी और स्वरबद्ध भी किया था। इस फिल्म में आयना क्लोटेट भी थे।
खैर, अभी कलाकार की यात्रा शुरु हो चूकी है और उसे चलकर बहुत आगे जाना है, परंतु उसका यह जुनून, परिपक्वता और आत्मविश्वास उचित परिणाम देगा।भविष्य के संगीतमय कार्यों के लिए शुभकामनाएँ।

Sunday, 14 August 2016

अरमान मलिक का गाया नया गाना ओ रे पिया


संगीतकार डी जे शेज़वुड ने अरमान मलिक के साथ ओ रे पिया गीत रिकॉर्ड किया फिल्म एक कहानी जुली की के लिए। इस गीत को सभी पसंद कर रहे हैं जिसे लिखा है तौफ़ीक़ पल्लवी ने। फिल्म का संगीत ज़ी म्यूजिक ने रिलीज़ किया है और ये फिल्म ९ सितम्बर को रिलीज़ होगी।