Tuesday, 23 January 2018

कार्तिक और नुसरत लड़े कुत्ते-बिल्ली की तरह



फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटीमें कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा टॉम और जेरी की भूमिका में हैंइस फिल्म में वे सोनू सबसे अच्छे दोस्त और स्वीटीगर्लफ्रेंड की भूमिका में हैंजो सनी सिंह द्वारा निभाए गए किरदार टीटू के लिए एक दूसरे से झगड़ते रहते हैं। फिल्म में एक दूसरे से लगातार लड़ते रहने के कारण यह दोनों कलाकारों की आदत में शामिल हो गया हैजो सेट पर भी दिखाई देता है। 
इसलिए जब इस फिल्म के प्रोमोशनल सॉन्ग "छोटे-छोटे पैगके शूटिंग की बात आईजिसके लिए दोनों कलाकारों को कदम से कदम मिलाकर अभिनय करना थातो उन्होंने कुछ देर के लिए फिल्म में अपने किरदार को भुला दिया।
शुरू में थोड़ा अजीब लगालेकिन बाद में दोनों कलाकारों ने इसे बिना किसी परेशानी के बड़ी आसानी से पूरा किया। इससे पहले भी उन्होंने तीन फिल्मों में एक साथ काम किया हैऔर शायद यह बात उनके लिए मददगार साबित हुई। लेकिन इससे सनी सिंह को जलन होना ताज्जुब की बात है।

Saturday, 6 January 2018

मैंने जिंदगी में बहुत सारे उतार चढ़ाव देखें हैं --- करण कुंद्रा



विक्रम भट्ट की फिल्म का हिस्सा बनना कैसा रहा ?
इसकी नींव बहुत पहले विक्रम सर  ने रख दी थी. मैंने सर के साथ हॉरर स्टोरी फिल्म की थी. उस समय सर ने कहा की ये लांच नहीं है लेकिन अच्छी फिल्म है. फिल्म के बाद मैंने टीवी के शो गुमराह, रोडीज में काम किया. विक्रम सर को मेरे काम के बारे में पता था

और 1921  कैसे मिली ?
फिर उनका एक दिन कॉल आया और वो मुझे एक वेब सीरीज के लिए कास्ट करना चाहते थे. फिर 4 साल के बाद मैं एक दिन विक्रम सर से मिलने गया . उन्होंने मुझे स्क्रिप्टसुनाई, तो मुझे लगा की वो वेब सीरीज होगी. लेकिन वो तो पूरी बड़ी फिल्म थी. और उन्होंने जरीन खान से पहले ही बात कर ली थी. और उस समय मुझे पता चला की इतने बड़ेलोगों के साथ फिल्म करने को मिल रहा है

शूटिंग के बारे में बताइये ?
हमने यॉर्कशायर में ही पूरी फिल्म शूट की है, जहां कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसकी वजह से डर भी लगता था, फोटो में अलग लाग चेहरे भी  जाते थे

मुबारकां कैसे मिली ?
मैं रोडीज और टीवी के शो कर रहा था, उस समय अनीस भाई (अनीस बज्मी) का कॉल आया , और बड़ा ही तगड़ा रोल था, वो पंजाबी लड़के की कहानी थी , और उस समय मैंनेअनीस भाई को हाँ कहा, और मुबारकां में अर्जुन बन गया. उसके पूरा होने के 20 -25 दिन बाद 1921  शुरू हो गयी.


डर लगता है किसी चीज से ?
दुखी होने से डर लगता है. मैंने जिंदगी में बहुत सारे उतार चढ़ाव देखें हैं. मेरे पिताजी ने 200  रुपये से शुरुआत की थी, घर में मैं सबसे छोटा था , हमारी 750  फैक्ट्री भी बंद हो गयीथी. तो मैंने वो दौर भी देखा है. इसलिए ख़ुशी बहुत जरूरी है. रीयल इंसान आपके इर्द गिर्द होना बहुत जरूरी है

शूट एन्जॉय करते हैं ?
फिल्में या टीवी के शो करता हूँ, पैक के बाद तुरंत घर और फॅमिली के पास चला जाता हूँ

डैड की कोई बात याद आती है ?
जी वो हमेशा कहते थे की तू कुछ भी करेगा, पर भूखा नहीं मरेगा. काम और फॅमिली के साथ आगे बढ़ता जा रहा हूँ.

जरीन के साथ काम करना कैसा रहा ?
बहुत ही अच्छा अनुभव था और काफी बातें सीखने को मिली

मुझे भूतों से बहुत डर लगता है -- जरीन खान


  • फिल्म 1921 के बारे में बताएं  

फिल्म 1921  करने का अलग ही मजा था , विक्रम भट्ट के साथ काम करने में अच्छा अनुभव हुआ, बहुत ज्यादा ठण्ड और बेहतरीन टीम के साथ फिल्म की शूटिंग हुयी. विक्रम सर के साथ काम करने में बहुत मजा आया और कई बातें सीखने को मिली. 

  • आपको डर लगता है ?
वैसे तो ये हॉरर फिल्म है और मुझे भूतों से बहुत डर लगता है ,अक्सर कभी मुझे कहीं जाने में डर लगता है तो हम मुसलमानो को एक मंत्र बताया गया है . मैं उस मंत्र को मन में बोल लेती हूँ. फिल्म के सेट्स पर भी कई डरावनी घटनाएं घटी . हमने कई सारे हॉंटेड जगहों पर शूटिंग की . 

  • डर लगता है तो फिल्म क्यों की ?
चैलेंज था और मुझे चैलेंज बहुत पसंद हैं, विक्रम सर के साथ काम भी करना था. कई हॉन्टेड जगहों पर हमने काम किया. मैं भूतों वाली फिल्में देखती हूँ तो मुझे कई रातों तक नींद नहीं आती, उसी डर को दूर करना था . 

  • सेट पर आप डरीं ?
मुझे एक बार डर लगा , जो इंसान लोगों को भूत बनाया गया था , उन्हें देखकर भी मुझे डर लग जाता था. ऊपरवाला ना करे की असल जिदंगी में कभी भूत से पाला पड़े. 

  • कंट्रोवर्सी आपका पीछा नहीं छोड़ती ?
पिछली फिल्म अक्सर 2  के दौरान बहुत सारी गलत बातें मेकर्स की तरफ से मेरे बारे में फैलाई गयीं, जबकि मई नेक प्रोफेशनल एक्ट्रेस हूँ , हमेशा समय पर रहती हूँ और चाहे तबियत कितनी भी खराब हो , काम जरूर करती हूँ. जो भी कहा गया वो गलत था. वैसे उस बात का जिक्र मैंने सलमान खान से भी नहीं किया. 

  • बायोपिक करना चाहेंगी?
मेरी पसंदीदा रानी लक्ष्मीबाई हैं, लेकिन उनकी बायोपिक पहले से ही बन रही है , मैं पूजा भट्ट की बायोपिक में उनका रोल निभाना चाहूंगी 

  • खाली टाइम में क्या सीखती हैं ?
मैं खाली टाइम में पियानो सीख रही हूँ , प्रोइफेशनल तरीके से पियानो बजाना जल्द ही सीख जाउंगी. मेरी रेगुलर क्लासेस चल रही हैं .

Monday, 13 November 2017

जसपिंदर नरुला, गीतकार कुमार, गायक दिव्या कुमार, संगीत निर्देशक-गायक अर्जुनना हरजाईए ने मेयर हॉल में एएसएम एस्टाटिक्स ऑफ साउंड एंड म्यूजिक की दूसरी वर्षगांठ में भाग लिया।


एएसएम एस्टाटिक्स ऑफ साउंड एंड म्यूजिक के सुरभि दशपुत्र और कणिका जोशी ने अंधेरी के मेयर हॉल में म्यूजिक एकेडमी की दूसरी वर्षगांठ मनाई, जहां उन्होंने गायक जसिंन्द्र नरुलादिव्या कुमारगीतकार कुमार और संगीत निर्देशक गायिका अर्जुनना हरजाईए को नई प्रतिभाओं का आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित किया। सौ  से अधिक छात्रों ने इस शुभारम्भ संगीत समारोह में भाग लिया, जहां उन्होंने लाइव प्रदर्शन किया। गीतकार कुमार और जसिंदर नरुला आशीर्वाद देने के लिए विशेष रूप से आए थे। दिव्य कुमार और अर्जुनना हरजाईए ने इस कार्यक्रम में मीडिया और छात्रों के लिए कुछ गाने गाये ।


Saturday, 11 November 2017

अभिनेत्री एकता जैन ने अपनी फिल्म ‘शादी विद जुगाड’ के लिए अपना नया फोटो शूट किया

 
एकता जैन, जिन्होंने टीवी धारावाहिकोंकमर्शियल - प्रिंट विज्ञापनगुजराती-हिंदी नाटकों में काम किया है था और कुछ फिल्में भी की है और अब ८ साल बाद हिंदी कॉमेडी फिल्म शादी विद जुगाडसे वापसी कर रही हैं। अपने नए रूप के लिए नया फोटो शूट किया गया और इसके लिए १२  किलो वजन घटा दिया है। इस फिल्म में श्री राजपूतहर्षवर्धन जोशीअजय सिंहकुणाल मेहताआकाश लापसीयाकैरेन राजपूत और सुमती सोलंकी भी शामिल हैं। डी जे भारली ने फिल्म के लिए संगीत बनाया है और आजाद भारती ने कहानी लिखी है। यह फिल्म श्री सुत्र एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाई गई है और इसके निर्देशक आजाद भारती है।