Tuesday, 27 December 2016

क्या मिस इंडिया प्रियादर्शनी चटर्जी के लिये रीयूनियन द्वीप भाग्यशाली साबित होगा

मिस इंडिया प्रियादर्शनी  चटर्जी  इस वर्ष  की  भारत की तरफ से  मिस वर्ल्ड  की दांवेदार है  १८ दिसम्बर को होने वाली इस प्रतियोगिता  में उन्हें  प्रबल उम्मीदवार माना जा रहा हैं  अमेरिका जाने से कुछ दिन पहले वह मॉरीशस के नज़दीक रीयूनियन द्वीप के निमंत्रण पर वहाँ गई थी वजह थी रीयूनियन से भारत के लिये सीधी हवाई सेवा की शुरुआत और एक ऐसे त्यौहार में शामिल होना जो शायद ही विश्व में कही होता हो यहाँ पर प्रकाश पर्व दीपावली और रंगों का उत्सव एक साथ मनाया जाता है। 

सैकड़ो द्वीपो  समूह वाला फ्रांस  के इस हिस्से में भारत के खासकर दक्षिण भारतीयो की बहुत बड़ी संख्या है जो बहुत सालो पहले वहां जाकर बस गये थे इसीलिये अधिकतर यह भारतीय फ्रेंच भाषा हिंदी की तरह बोलते है और यहीं  बात प्रियादर्शिनी को बहुत पसंद आयी बोलते फ्रेंच है समझते हिंदी है 

प्रियादर्शिनी ने होली दिवाली का आनंद लिया रीयूनियन के टापू ,समुंदर और पहाडो को देखकर कहा ऐसी लोकेशन ओर कहाँ मिलेगी 
स्थानीय संगीत मलोया  जो यूनेस्को द्वारा संरक्षित है का भरपूर मज़ा लिया  लेकिन वह सबसे ज्यादा प्रभावित हुई विशाल ज्वालामुखी से। 

Displaying With Mona Irani, Rahul Vohra, Shikha Marwah and Sarah Manglou.JPG
अंत में एयर ऑस्ट्रल उड़ान  रीयूनियन से चैन्नई शुरू करने के लिए एक शानदार पार्टी का इंतज़ाम किया  गया जहाँ मिस रीयूनियन अम्बर गुयेन ने प्रिया के सम्मान में साड़ी पहनी और मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिये बधाई दी प्रियादर्शिनी ने भी मिस रीयूनियन को मिस फ़्रांस प्रतियोगिता की शुभकामनाये दी।   

क्या पता रीयूनियन आना मेरे लिए भाग्यशाली साबित हो फिर भी विदा अगली मुलाकात होने तक मैं जल्दी ही इस अनेकता में एकता वाले खूबसूरत द्वीप में रहने आ रही हूँ। 

No comments:

Post a Comment