Sunday, 17 September 2017

मैंने यह फिल्म सिर्फ परेश रावल के लिए की -- ऋषि कपूर

फिल्म का मकसद क्या है ?
देखिये हमारी फिल्म मनोरंजन के लिए बनायी गयी हैमैने पंजाबी और मेरे दोस्त परेश ने गुजराती का 
किरदार निभाया है.हम सब एक साथ रहने का प्रयास कर रहे हैं.
कैसी है यह फिल्म ?
देखिये अगर बॉबी फिल्म की कहानी प्राण और प्रेमनाथ की तरफ से बनती तो वो पटेल की पंजाबी  शादी के
 रूप में सामने आतीआजकल अखबारों में भी लोगों को एक ख़ास तरह की लड़की या लड़के की तलाश होती है
फिल्म को करने का कारण ?
मैंने यह फिल्म सिर्फ परेश रावल के लिए की जवानी में हमने बहुत सारी फिल्में की थी लेकिन इस फिल्म को करने का एक अलग ही मजा था.
आप दोनों ने पहले भी ऐसे किरदार निभाए हैं ?
हम दोनों ने बार बार पंजाबी और गुजराती के रोल तो किये हैं  लेकिन इस बार क्या अलग किया हैउसके बारे में जानने के लिए फिल्म देखनी पड़ेगी
अभी काम करते हुए कैसा लगता है ?
खुद को खुशनसीब समझता हूँ कि  हमारे लिए ऐसे ऐसे किरदार लिखे जा रहे हैंहमारी इस उम्र में तो पहले 
एक्टर्स रिटायर हो जाते थे , मैं तो अमिताभ बच्चन जी का धन्यवाद कहना चाहूंगा .बहुत ही अच्छे अच्छे 

किरदार लिखे जाते हैं.
हर फिल्म में अलग लगते हैं ?
मेरी कोशिश रहती है की मैं हर फिल्म में अलग लगूँ.
अपनी कमजोरी और मजबूती क्या मानते हैं ?
एक एक्टर को कभी भी कमजोरी या मजबूती के बारे में नहीं सोचना चाहिए.

मेरा भाई बहुत ही अच्छा है --- श्रद्धा कपूर

 
हसीना लुक के बारे में क्या तारीफ मिल रही है ? 
हसीना के लुक के लिए बहुत सारी तारीफ हुयी . परिवार के लोगों ने बेहद तारीफ कीलेकिन असली बात 
रिलीज के बाद ही पता चलेगी.
कैसे मिली फिल्म ?
फिल्म के बारे में मुझे तब पता चला जब मेरे भाई ने मुझसे कहा की वो एक फिल्म कर रहे हैं जिसका नाम 
'हसीना पारकरहैअपूर्वा लखिया सर ने मुझे हसीना जी की तस्वीर दिखाई , मैं नर्वस थी लेकिन डायरेक्टर के कॉन्फिडेंस को देखकर बेहद उत्साह से परिपूर्ण थी.
हसीना पारकर से मिलना हुआ ?
हसीना जी से मिलने का मौका नहीं मिलाअपूर्व सर ने उनसे मुलाक़ात की थीमैंने , भैया (सिद्धांत कपूर ) नेअंकुर भाटिया और टीम ने हसीना जी की फॅमिली के साथ काफी वक्त बिताया.
हसीना जी के बारे में क्या बातें पता चली ?
उनके परिवार से मिलने के बाद हमें कई किस्से भी पता चले और उन किस्सों से मैंने नोट्स बनायेमैं उनके सामने 3 पेज भर के सवाल किये थेसबकुछ इकठ्ठा करके बड़े स्क्रीन पर दर्शाने की कोशिश की है
रिलीज डेट करीब है ?
जी मैं बेहद उत्साहित हूँ और इसके बाद साहो और सायना फिल्म की जमकर तैयारी कर रही हूँ
 सायना की बायोपिक और साहो के लिए क्या तैयारियां हैं ?
सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए मैं  बैडमिंटन सीख रही हूँसाथ ही साहो के लिए तेलुगु भी सीख रही हूँ 
भाई के साथ काम करना कैसा रहा ?
हम दोनों ने एक साथ काम कियाकाफी मजा आयामेरा भाई बहुत ही अच्छा है , जो भी मिलता है उससे

 

Friday, 15 September 2017

नाच इंडिया नाच के ग्रैंड फिनाले में फिल्म राजू बजरंगी की टीम

जैसे - जैसे फिल्म "राजू बजरंगी " की रिलीज़ की तारीख़ करीब आ रही है इस फिल्म की चर्चा भी जोरों से शुरू हो गयी है। पूरे उत्तराखंड में  फिल्म "राजू बजरंगी " २२ सितंबर को रिलीज़ हो रही है।  इससे पहले इस फिल्म की टीम १६ सितम्बर को देहरादून में  &एंड चैनल के लोकप्रिय शो "नाच इंडिया नाच" के ग्रैंड फिनाले में शामिल हो रही है जिसमें फिल्म "राजू बजरंगी" के अभिनेता व निर्माता शिवनारायण सिंह रावत, निर्देशक मनोज शर्मा, हेमंत पाण्डेय , राजू यानि हीत बोकाड़िया, कविता आनंद,ज्योति पंत, गायक और संगीतकार प्रवीण भारद्वाज आदि हैं। 
देहरादून  में & चैनल पर प्रसारित होने वाले शो " नाच इंडिया नाच" के लिए  १२ से १५ सितम्बर तक ऑडिशन होंगे और  १६ सितम्बर को फिनाले होगा। 
छोटे बच्चे राजू और बजरंगी यानि हनुमान जी के बीच होने वाली तनातनी को लेकर बनाई गयी भावुक फिल्म "राजू बजरंगी " का निर्माण  सिद्धबली प्रोडक्शन के बैनर में हुआ है।  "राजू बजरंगी " की शूटिंग उत्तराखंड के कोटद्वार, प्रसिद्ध हसिद्धबली मंदिर , दुग्गडा , नैनीताल, लेंसडाउन आदि अनेकों जगहों पर हुई है। 

Tuesday, 1 August 2017

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने बॉलीवुड के कलाकार इंडिया न्यूज़ के साथ


टीवी और फिल्म के कलाकार -एकता जैन,श्री राजपूत, हर्षवर्धन जोषी, करेंन राजपूत, सुमति सोलंकी, सिंगर्स संदीप बत्रा, सुजाता मजूमदार, स्वाति शर्मा, संचिति सकट ,हिमेश के डुप्लीकेट रिमेश राजा भारतीय वीमेन क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने इंडिया न्यूज़ चैनल में आये जहाँ सभी ने टीम के लिए गाने गाये और खूब डांस किया और आने -वाले मैच के लिए एडवांस में शुभकामनायें दीं। रिमेश राजा ने धोका गीत गाया वहीँ स्वाति शर्मा ,संचिति सकट और संदीप बत्रा ने चक दे इंडिया और बन्नो गीत गाया।