Tuesday, 28 February 2017

साक्षी द्विवेदी आगरा में भूमि फिल्म की शूटिंग करने पहुंची



Displaying sakshi dwivedi2.jpg

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की कमबैक फिल्म भूमि की शूटिंग आगरा में धूम से चल रही है। यह फिल्म इस साल ४ अगस्त को रिलीज़ होगी। अदिति राव हैदरी  फिल्म में संजय दत्त की बेटी का किरदार कर रहीं हैं और साउथ एक्ट्रेस साक्षी भी फिल्म में एक मुख्य किरदार में नज़र आयेंगी। साक्षी ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है.फिल्म के निर्देशक हैं उमंग कुमार। यह  फिल्म एक बाप और बेटी के रिश्तों पर बन रही है। जेल से निकलने के बाद संजय दत्त की ये पहली फिल्म है।  
Displaying sakshi dwivedi.jpg

सना खान फैशन लेबल लांच




विज्ञापन, फैशन, टीवी और फिल्म उद्योग में प्रसिध्द स्टाइलिस्ट और डिजाइनर सना खान ने खास करके महिलाओं के लिए  सना खान फैशन नामक लेबल लांच किया है। उबर वेबसाइट पर अपने खुद के लेबल की शुरुआत की है और इसमें विशेष डिजाइनर वस्त्र किराए पर मिलते है। आज के ट्रेंडी फैशन के जमाने में सुपर स्टाइलिश कलेक्शन किराए पर सस्ती कीमतों पर उपलब्ध है. आज के बाजार का परिदृश्य देखते हुए सन्ना खान फैशन का कन्सेप्ट अनोखा और निराला है।

Displaying sanaa khan & aanushka ramesh 1.jpg
आजकल कई स्थानों पर इतने सारे इवेंट होते और जहां पर लोग जाते है और सोशल मीडिया की हर जगह उपस्थिति होती व यह अवसर न सिर्फ हस्तियों के लिए होता है, बल्कि सामान्य लोगों के लिए भी होता है। इन जगहों पर खास करके कपड़ों पर हर किसी की नजर जरुर जाती है। इसलिए हम डिजाइनर वस्त्र किराए पर लाने का अनोखा का कन्सेप्ट लेकर आए है। आम लोगों को सुंदर, सस्ते  डिजाइनर वस्त्र किराए पर मिलेंगे व अगर वे चाहें तो खरीद भी सकते है। लोगों को सुंदर बनाने का उद्देश है, जो इस कन्सेप्ट से मेरा सपना पूरा हो जाएगा।  सना खान ने कहा।

यह ब्रांड तो ब्रांड एंबेसडर के बिना अधूरा था और इसलिए सन्ना खान लेबल के लिए अति सुंदर अनुश्का रमेश को चुना गया है। सन्ना खान ने बताया कि आने वाली पहली फिल्म ‘मंगल हो’ के सेट पर अनुश्का से मुलाकात हुई, जिसके लिए हम कॉस्ट्यूम डिजाइन कर रहे थे। मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे लेबल के लिए अनुश्का का ही सही विकल्प है। उसकी भव्यता, जिंदादीली, आकर्षण  और सकारात्मकता का प्रतीक है और मेरे कपड़े और अपने ब्रांड का सार दर्शाते है।  

Displaying sanaa khan & aanushka ramesh.jpgइस रोमांचक लांचिग के साथ, सन्ना खान लेबल अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रवेश करने की ओर अग्रसर है। सुंदर  सना , जो खुद एक मॉडल है और तुलना करते हुए कहती है "मेरा उद्देश्य दुनिया को जीतना है, और उम्मीद है कि यह एक बड़ी छलांग की दिशा में एक छोटा सा कदम है."

Thursday, 23 February 2017

उपन्यास पब्लिश होने से पहले ही “अमित खान” के उपन्यासों के राइट्स बिके

Displaying Amit Khan & Arbaaz Khan.jpgअमित खान आज किसी परिचय के मोहताज नहीं. हिंदी थ्रिलर उपन्यासों की दुनिया में वह एक बड़ा नाम है. उनके लिखे100 से ज्यादा उपन्यास अभी तक प्रकाशित हो चुके है. इतना ही नहीं अब उनके उपन्यास बड़े प्रकाशन संस्थानों द्वारा अंग्रेजी और मराठी भाषा में भी प्रकाशित हो रहे हैं. वह बॉलीवुड में भी काफी सक्रिय हैं. उनके द्वारा लिखित कई हिंदी फिल्में और टी.वी. सीरियल अभी तक टेलीकास्ट हो चुके हैं. मराठी फिल्में भी वह कर रहे हैं. संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन की “लाल इश्क“ रिलीज़ हो चुकी है, जो उन्ही की कहानी पर आधारित है और “मनमोहन देसाईं प्रोडक्शन” की फिफ्टी-फिफ्टी शीघ्र रिलीज़ होने वाली है. इतना ही नहीं- उन्होंने डायमंड कॉमिक्स भी बहुत लिखे है, जो हिंदी, अंग्रेजी, और बंगाली भाषा में प्रकाशित हुए. सबसे बड़ी बात कि अभी उनके २ उपन्यासों के फिल्म राइट्स २ प्रोडूसरस ने परचेज किये हैं. वो उपन्यास, जो अभी प्रकाशित भी नहीं हुए. आइये, उन्ही अमित खान से बातचीत करते हैं.

लेखन का यह सफ़र शुरू कैसे हुआ ?
मुझे खुद नहीं मालूम. १२ वर्ष उम्र थी, अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन की लाइफ पर पहली कहानी लिखी और वह छप गयी. तबसेलिखने और छपने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह आज तक जारी है. मेरा पहला उपन्यास भी मात्र १५ वर्ष की आयु में पब्लिश हो गया था. अभी तक कोई १०५ उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं. इतना ही नहीं शोर्ट स्टोरीज भी पब्लिश हो चुकी है. अंग्रेजी पत्रिका वुमेन्स इरा से लेकर मनोहर कहानियाँ और नवभारत टाइम्स तक सब जगह मेरी कहानियां प्रकाशित हुई है.
उपन्यासों पर फिल्म बनाने को आप कितना सही मानते हैं?
आज बॉलीवुड में राइटर तो बहुत है, लेकिन अच्छे लिखने वाले लेखकों की यहाँ बहुत कमी है. फ्रेश और यूनिक थॉट है ही नहीं. फिल्म में कहानी से ज्यादा स्क्रीन प्ले मायने रखता है और मैं समझता हूँ- हर कहानी में एक यू.एस.पी. होनी चाहिए. उस यू.एस.पी. पर ही पूरी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी बनती है. उसी पर करोड़ों लगते है. कई बार अच्छी स्क्रिप्ट होती है, लेकिन उसमें कोई यू.एस.पी. नहीं होती. बॉलीवुड में तो बुक्स पर फिल्म बनाने का सिलसिला अब शुरू हुआ है, लेकिन हॉलीवुड में तो बहुत पहले से है. हालांकि गुलशन नंदा जी के उपन्यासों पर बहुत फिल्में बनी हैं. चेतन भगत के उपन्यासों पर भी अच्छी फिल्में बनी हैं. खुद मेरे पास प्रोडूसर्स की तरफ से अच्छे ऑफर्स आ रहे हैं. मेरे दो उपन्यासों के राइट जिन पर मैं अभी काम ही कर रहा था, उपन्यास प्रिंट होने से पहले ही फिल्म के लिए खरीद लिए गए. एक राइट मिस्टर धवल गाढ़ा (पेन इंडिया) ने ख़रीदे और दूसरे उपन्यास के राइट एक एन.आर.आई बिजनेसमैन मिस्टर प्रदीप रंगवानी ने ख़रीदे. जिस पर “रेड अफेयर’ के नाम से फिल्म भी बननी शुरू हो चुकी है- जिसमें अरबाज़ खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.
कोई और प्रोजेक्ट?
हाँ, आजकल “युवी फिल्म्स” के लिए कॉमेडी फिल्म पर भी काम कर रहा हूँ- जिसका नाम “सुसाइड सर्कस” है. यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है. इस फिल्म में, मैं मिस्टर अमिताभ बच्चन को कास्ट करना चाहता हूँ. स्क्रिप्ट कम्पलीट होते ही सबसे पहले उन्ही के पास जाना है.
आपकी पहचान तो एक थ्रिलर राइटर के तौर पर है, फिर यह कॉमेडी फिल्म?
मुझे लगता है कि अगर आप सेंसिबल राइटर हैं, तो आप कुछ भी लिख सकते हैं.. मेरी लव स्टोरीज भी बहुत पब्लिश हुई है. मैंने कॉमेडी स्टोरीज भी बहुत लिखी हैं. इतना ही नहीं - “सुसाइड सर्कस” मेरी ही एक शॉट स्टोरी पर बेस्ड है.
गुड! सुना है कि आपका एक यू - टयूब चैनल भी है.
जी हाँ, “अमित खान की चौपाल” के नाम से मेरा एक यू-टयूब चैनल भी है, जो अभी शुरू हुआ है और जिसको बहुत अच्छा रेस्पांस मिल रहा है. इस चैनल पर मेरी आवाज़ में मेरी कहानियां और कवितायें हैं. मेरा यह चैनल एक बड़ी कंपनी “पी.के ऑन लाइन” हैंडल कर रही है. इतना ही नहीं- “अमित खान की चौपाल” के बाद मेरे पास कुछ रेडियो से भी ऑफर आने शुरू हो गए हैं. चैनल चाहते हैं कि मैं ‘निलेश मिश्रा’ की तरह अपनी कहानियां रेडियो पर सुनाऊं. जैसे ही किसी रेडियो चैनल्स के साथ कोई डील फाइनल होती होती है, मैं आपको बताऊंगा.

Monday, 20 February 2017

हिंदी फिल्म राजा अबरोडिया का महूरत


Displaying vaishnavi patwardhan & lakhwinder shabla.jpg
Displaying harry,vaishnavi,lakhwinder,renata zemgulyte,alankrita,mani & dinesh soi.jpg
Displaying vaishnavi,robin,lakhwinder,alankrita,dinesh,harry,mani & renata.jpgशबला फिल्म्स प्रा.लिमिटेड बैनर के तले निर्माता-निर्देशक लखविंदर शबला ने अपनी हिंदी फिल्म ‘राजा अबरोडिया ’ का महूरत अँधेरी के बाल भवन एन जी ओ में किया जहाँ इन्होंने अपनी फिल्म की कास्ट और क्रू को आमंत्रित किया। मिस इंडिया फाइनलिस्ट वैष्णवी पटवर्धन ,मिस दिवा अलंकृता बोरा ,रोबिन सोही और हैरी वर्मा जो फिल्म के कलाकार हैं इस महूरत में आये जहाँ सभी ने मिलकर एक केक काटा और बच्चियों को ढेर सारे गिफ्ट दिए। लखविंदर शबला ने मीडिया को बताया की फिल्म की शूटिंग भारत और जर्मनी में होगी। ‘राजा अबरोडिया’ एक रॉम कॉम स्टोरी है, जिसमें रईस है, लेकिन कम पढ़ा-लिखा लड़का है और गरीब लड़की है, लेकिन उच्च शिक्षित है। दोनों फैसला करते है कि विदेश जाकर नकली शादी करेंगे। फिल्म के लेखक मनी मनजींद्रर सिंह, कैमरमैन ईशान शर्मा, कास्टिंग निर्देशक दिनेसश सुदर्शन,कला निर्देशक अभिषेक रेडकर और संगीत दिया है जयदेव कुमार व मुख्तार सहोटा ने।

सातवें आई आई ग्लोबल वीमेन लीडर्स इन इंडिया और अवार्ड्स

Displaying dheeraj kumar & alankrita bora.jpg
आई ग्लोबल बिज़नस इनफार्मेशन प्राइवेट लिमिटेड के मुहम्मद इशाक ये अवार्ड पिछले सात साल से मुम्बई में आयोजन कर रहे हैं जहाँ हर क्षेत्र में काम कर रही महिला का सम्मान करते हैं। इस साल एक्ट्रेस सलमा आगा , दीपशिखा नागपाल ,रितुपर्णा सेनगुप्ता ,वैष्णवी पटवर्धन, अलंकृता बोरा , ऐ बी पी न्यूज़ की विभा भट, नवभारत टाइम्स की रेखा खान, मल्टी मीडिया की फौज़िया अर्शी,परफेक्ट वीमेन मैगज़ीन की ख़ुशी ठक्कर ,अहमदाबाद की सीनियर लॉयर अमी याजनिक और कई जानेमानी महिलाओं को अवार्ड से सम्मानित किया गया। धीरज कुमार इस इवेंट में ख़ास अवार्ड देने के लिए आये। Displaying deepshikha nagpal1.jpgDisplaying dheeraj kumar & fauzia arshi.jpg

Tuesday, 31 January 2017

थिएटर अभिनेता रॉबिन सोही ने बॉलीवुड़ में हिंदी फिल्म ‘राजा एब्रोडिया’ से एंट्री की


अभी तक थिएटर में काम करते हुए अब बॉलीवुड़ में एक नहीं तो दो-दो फिल्मों से एंट्री कर रहे है। रॉबिन सोही, जो एक सक्रिय थिएटर कलाकार है। उनकी जल्द ही मार्च माह के आसपास पहली फिल्म ‘एकता’ रिलीज होगी और उसके बाद तुरंत ही उन्होंने दूसरी फिल्म साइन की है, जिसमें रॉम-कॉम स्टोरी है और इस फिल्म का नाम है ‘राजा एब्रोडिया’।

अपने सुनहरे सपने फिल्मनगरी में पूरे करने के लिए हरियाणा के कर्नाल से यह सिख जाट चार साल पहले मुंबई आए और कुछ ही समय में सड़क शो करते हुए एबीएसएस थिएटर ग्रुप से जुट गए।

Displaying robin sohi 3.jpgथिएटर में काम करते हुए एक वास्तविक अभिनेता बन जाता है। फिल्म ‘राजा एब्रोडिया’ के बारे में बहुत ही उत्साहित होकर रॉबिन बताते है कि मैं आज जो भी हूं, वह सिर्फ थिएटर की बदौलत ही है। थिएटर करते हुए मैं फिल्मों में पहुंच गया हूं। मेरी पहली फिल्म के रिलीज के पहले ही मैं दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरु कर रहा हूं। इससे बेहतर और क्या हो सकता है ? रॉबिन उत्साह से कहते हैं।

‘राजा एब्रोडिया’ की शूटिंग भारत और जर्मनी में होगी और इस बारे में रॉबिन बताते है कि जब मैं इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो दोबारा सुनने की आवश्यकता नहीं महसूस हुई, क्योंकि यह बहुत ही दिलचस्प रॉम-कॉम स्टोरी है और इसका कन्सेप्ट भी अनोखा है। जब मैं स्क्रिप्ट सुन रहा था तब हंसी रोक नही पाया। इसमें कॉमिक पंचेस है, जो हास्यप्रधान है और यही राजा का कैरेक्टर है, जो मैं प्ले कर रहा हूं। खैर, रॉबिन काफी उत्साहित है और उनको भरोसा है कि यह एक सुपरहिट फिल्म बन जाएगी।
Displaying robin sohi 4.jpg

शबला फिल्म्स प्रा.लिमिटेड बैनर के तले निर्माता-निर्देशक लखविंदर शबला फिल्म ‘राजा एब्रोडिया’ बना रहे है। फिल्म की शूटिंग भारत और जर्मनी में होगी। ‘राजा एब्रोडिया’ की रॉम कॉम स्टोरी है, जिसमें रईस है, लेकिन कम पढ़ा-लिखा लड़का है और गरीब लड़की है, लेकिन उच्च शिक्षित है। इन दोनों फैसला करते है कि विदेश जाकर नकली शादी करेंगे। संगीत दिया है मुख्तार सहोटा। फिल्म के लेखक मनी मनजींद्रर सिंह, कास्टिंग निर्देशक दिनेश सुदर्शन सोई, क्रू डीओपी - ईशान शर्मा और कला निर्देशक अभिषेक रेडकर। सभी शूटिंग करने के लिए तैयार है।

Tuesday, 27 December 2016

गणेश आचार्या ने ५०० डांसर के साथ अपनी मराठी फिल्म भिकारी के लिए भव्य गणपति गाना शूट किया


Displaying rucha inamdar with aghori baba.jpgगणेश आचार्या और शरद शेलार ने अपने बैनर मि मराठा फिल्म प्रोडक्शन के तले अपनी मराठी फिल्म भिकारी शुरू की है। गणेश मास्टर ने गणपति की प्रतिमा ४० फ़ीट की बनवाई और साथ में ५०० डांसर और ५०० क्राउड के साथ गणपति सांग गोरेगांव के फिल्मसिटी में शूट किया। इस शूट में फिल्म के हीरो स्वप्निल जोशी , हीरोइन रुचा इनामदार और करैक्टर आर्टिस्ट भी थे। यह भव्य गीत तीन दिन में शूट होगा। यह फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म पीचेकरण का रीमेक है। शरद शेलार में मीडिया को बताया की १००० लोगों के सारे कपडे नए सिलाये गए हैं भाड़े पर  नहीं लिया है। इस ज़बरदस्त गीत को सुखविंदर सिंह ने गाया है।