अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' का एक नया पोस्टर रिलीज हुआ है. इस पोस्टर में अजय देवगन ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है. चमड़े के जैकेट और दोनों हाथों में बंदूक लिए अजय किसी लड़ाई के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं.
'बादशाहो' फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाश्मी और मिलन लूथरिया दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले यह तीनों 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में एक साथ काम कर चुके हैं. इस फिल्म में अजय देवगन और इमरान हाश्मी के अलावा इलियाना डिक्रूज भीहै. फिल्म के डॉयलॉग्स रजत अरोड़ा ने लिखे हैं.
No comments:
Post a Comment